Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 15 फ़रवरी (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड- द्वितीय के कुल तीन सौ पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से 20 मार्च 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ईश्वर