Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हल्द्वानी, 28 जनवरी (हि.स.)। नगर में रविवार के दिन भी अवैध कार्यों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और इंदिरा नगर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे दो क्लीनिक को सिटी मजिस्ट्रेट ने सील किया।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंची जहां पर उन्होंने क्लीनिक पर दस्तावेज चेक किया, लेकिन क्लीनिक चला रहे संचालक के पास दस्तावेज नहीं दिखे ऐसे में उन्होंने तत्काल दोनों क्लीनिक को सील कर दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उनको इस संबंध में शिकायत मिलती थी कि बनभूलपुरा और इंदिरा नगर क्षेत्र में अवैध तरीके से क्लीनिक चल रहे हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आज दोनों क्लीनिक पर छापेमारी की गई।
क्लीनिक चलाने से जुड़े कोई भी दस्तावेज मौके पर नहीं मिले। ऐसे में नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए दोनों क्लीनिक को सील कर दिया गया। उन्होंने कहा हमें तरीके से क्लीनिक या मेडिकल स्टोर चलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज