Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भरतपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। चिकसाना इलाके के सूती फुलवारे गांव में शनिवार को जमीनी विवाद में ताऊ ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आई युवक की मां के पैर तोड़ दिए। घटना के बाद आरोपित ताऊ फरार हो गया।
हैड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव में सोनू (17) को उसके ताऊ बच्चू (60) ने गोली मार दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। युवक के पिता सूरजमल ने बताया कि उनकी गांव में जमीन है। जमीन को लेकर बड़े भाई बच्चू से विवाद चल रहा है। बच्चू जमीन को हड़पना चाहता है। आए दिन वह परिवार से झगड़ा करता रहता है। बच्चू ने अपनी हिस्से की जमीन गांव के ही कृपाल को बेच दी। सुबह बच्चू ने कृपाल को जमीन की नाप के लिए बुलाया था। जमीन की नाप के बाद नींव की खुदाई चल रही थी।
इस दौरान सूरजमल अपने हिस्से की जमीन पर गया था। तभी सूरजमल की बच्चू उसके लड़के मुकेश, पप्पू, सुरेश से कहासुनी हो गई। उन्होंने सूरजमल पर हमला करने की कोशिश की। सूरजमल वहां से अपनी जान बचा कर भाग आया। सूरजमल के बड़े बेटे सोनू और उसकी पत्नी संजू को घटना के बारे में पता लगा तो वे खेत पर पहुंचे। बच्चू, उसके बेटों मुकेश, पप्पू और सुरेश ने चाची संजू और चचेरे भाई सोनू पर लाठियों से हमला कर दिया। मौका पाकर बच्चू ने देसी कट्टे से सोनू के सीने में गोली मार दी।
घटना का जैसे ही सूरजमल को पता लगा तो वह मौके पर पहुंचा और पत्नी संजू और बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां सोनू की हालत गंभीर देखते हुए उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया और संजू को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। सोनू बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ता था।
हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप