Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


अररिया,19 फरवरी(हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को हरिपुर में नगर कार्यकारणी सदस्य राहुल कुमार एवम राज वर्मा की अध्यक्षता में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई।अभाविप कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी 394वी जयंती मनाई।
मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राहुल कुमार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का जन्म महाराष्ट्र के शिवनेरी में हुआ था। वे भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। इन्होंने मुगलों,बीजापुर के सुलतान,गोवा के पुर्तगालियों के प्रबल विरोधी थे। इसके बावजूद भी उन्होंने एक हिंदू साम्राज्य की स्थापना की।
इस अवसर पर पूर्व विभाग सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शिवाजी महाराज बचपन से ही उस युग के वातावरण और घटनाओं को भली प्रकार समझने लगे थे। उनके हृदय में स्वाधीनता की लौ प्रज्वलित हो गयी थी। उन्होंने कुछ स्वामिभक्त साथियों का संगठन किया। उस समय देश में मुगलों का आक्रमण चरम पर था। महाराज शिवाजी ने ही मुगलों के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजाया। उन्होंने सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में जान की परवाह किए बिना मुगलों पर आक्रमण किया था और मुगलों के छक्के छुड़ा दिए थे। कॉलेज मंत्री प्रिंस कश्यप ने कहा की
इतिहास के पन्नो में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज शिवाजी महाराज जी की गौरव गाथा को उनकी जयंती पर उनके अदम्य साहस,अद्भुत शौर्य की गाथा देशवासियों को युगों–युगों तक प्रेरित करती रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा