Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे ब्रह्माश्रम महाराज
प्रयागराज, 10 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने बताया कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है और 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। यह समारोह सनातन धर्मावलम्बियों के लिए ऐतिहासिक होगा।
स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने बताया कि इस उत्सव में आने के लिए देश भर के साधु संतों को भी न्यौता भेजा जा रहा है। हरियाणा के चरखी दादरी आश्रम से चलकर तीर्थराज प्रयाग के माघ मेला पहुंच गये हैं। उन्हें भी अयोध्या में होने वाले समारोह का आमंत्रण विश्व हिंदू परिषद की हरियाणा ईकाई ने भेजा है।
हालांकि, इन दिनों ब्रह्माश्रम महाराज संगम की रेती पर लगे माघ मेले में आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सनातनी के लिए यह गर्व का विषय है कि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अयोध्या धाम में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि निमंत्रण पत्र के साथ-साथ वाहन पास भी भेजा गया है। जिसमें पार्किंग के बारे में जानकारी और गूगल मैप भी दिया गया है। इसके साथ ही संतों के ड्राइवर के ठहरने की अलग व्यवस्था की गई है।
ब्रह्माश्रम महाराज ने बताया कि 20 जनवरी को वह माघ मेला शिविर से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान माघ मेले में पूरे दंडीबाड़ा में भजन, कीर्तन और अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही शाम को भव्य दीपोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि, समारोह में अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी प्रबंधन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी विमलदेव आश्रम एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामाश्रय महाराज श्रृंगवेरपुर धाम को भी आमंत्रित किया गया है। दण्डी संतों को समारोह में आमंत्रित किए जाने पर अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री शंकराश्रम महाराज, प्रबंधन समिति के महेंद्र स्वरूप, आचार्य सत्यम, आचार्य कुलदीप सहित अन्य ने पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, विहिप के पदाधिकारियों को बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित
[ad_2]