Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

छिन्दवाडा, 27 मार्च (हि.स.)। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 16-छिंदवाड़ा के रिटर्निंग ऑफिसर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 16-छिंदवाड़ा में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत लोकसभा सदस्य के निर्वाचन के लिये बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन 17 अभ्यर्थियों द्वारा 19 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये हैं। इसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2-2 और 15 अभ्यर्थियों द्वारा एक-एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 16-छिंदवाड़ा में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत लोकसभा सदस्य के निर्वाचन के लिये विवेक साहू द्वारा भारतीय जनता पार्टी व पवन शाह सरयाम द्वारा अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी से 2-2 तथा राजेश तांत्रिक द्वारा अहिंसा समाज पार्टी, झमकलाल सरयाम द्वारा अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी, श्याम शिवहरे द्वारा निर्दलीय, फोगल बंसोड़ द्वारा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), गोविंद भलावी द्वारा निर्दलीय, अब्दुल जाहिद मंसूरी द्वारा निर्दलीय, विजय किशन प्रताप बहादुर द्वारा निर्दलीय, संजय पाण्डेय द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, राजेन्द्र डोंगरे द्वारा निर्दलीय, कपिल सोनी द्वारा राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी, प्रकाश कुमार परतेती द्वारा राष्ट्र समर्थन पार्टी, हेमेन्द्र गोहर द्वारा निर्दलीय, मो.परवेज कुरैशी द्वारा निर्दलीय, सिराज शेख द्वारा बहुजन मुक्ती पार्टी व अजय बरकड़े द्वारा बहुजन मुक्ती पार्टी से एक-एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ मुकेश