Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलंबो, 13 मार्च (हि.स.)। श्रीलंकाई अधिकारियों ने पर्यटक वीजा नियमों का उल्लंघन कर देश में अवैध रूप से कंप्यूटर संचालित व्यवसाय करने के आरोप में 21 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ आव्रजन अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि पर्यटक वीजा पर श्रीलंका आए 24 से 25 वर्ष की आयु के 21 लोगों को आव्रजन व प्रवासन विभाग ने मंगलवार को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद, विभाग ने नेगोंबो शहर में किराए के घर पर छापा मारा, जहां गिरफ्तार किए गए लोग कंप्यूटर संचालित व्यवसाय करते पाए गए। अधिकारी ने कहा, उन्होंने एक घर किराए पर लिया था और कुछ कंप्यूटर-संचालित व्यवसाय करते थे। उनके व्यवसाय की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, हमने उन्हें वेलिसारा हिरासत केंद्र में स्थानांतरित कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद उन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा। श्रीलंका के कानून के तहत, जो लोग पर्यटक वीजा पर देश का दौरा करते हैं, वे कोई भी वैतनिक या अवैतनिक कार्य नहीं कर सकते।
जानकारी के अनुसार, भारतीय नागरिकों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जारी प्रायोगिक परियोजना के तहत श्रीलंका द्वारा 31 मार्च तक के लिए कुछ देशों के लोगों को प्रदान की गई नि:शुल्क वीजा का उपयोग किया। खबर में कहा गया है कि वे पर्यटक वीजा पर फरवरी और मार्च में श्रीलंका पहुंचे थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजीत तिवारी/आकाश