[ad_1]

कानपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। जाजमऊ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर कैलाश नगर मोहल्ले में झोपड़ी बनाकर रहने वाले असम के नागरिक की मंगलवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी तेजस्वरूप सिंह ने बताया कि मूलरूप से असम के बेहटा निवासी सादिक (22) बीते कुछ दिनों से कानपुर के तिवारीपुर कैलाश नगर मोहल्ले में झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था। आरोप है कि दोस्त ने ही मंगलवार देर शाम झोपड़ी के अन्दर धारदार हथियार से गला रेतकर सादिक की हत्या कर दी और फरार हो गया। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
श्री सिंह ने बताया कि हत्या की वजह क्या है और आरोपित के संबंध में जांच पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी। परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/दीपक/आकाश
[ad_2]
Source link