[ad_1]

जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में स्थित बाल सुधार गृह में गांजा मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस के सर्च ऑपरेशन में दो बाल अपचारियों की तलाशी में मिले 149 ग्राम गांजे को जब्त किया गया है। थाने में दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि बाल सुधार गृह के अंदर सजायाप्ता बाल अपचारी नशे की चीजें मंगवाकर खा पी रहे है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जांच अधिकारी थानाधिकारी (जवाहर नगर) दौलतराम ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी राजेश बाफना ने दो बाल अपचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है कि सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया। तलाशी में विशेष गृह में सजायाप्ता दो बाल अपचारियों के पास से मिले 149 ग्राम गांजे को जब्त किया। बाल सुधार गृह में गांजे के साथ पकड़े गए दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अब पुलिस दोनों बाल अपचारियों से पूछताछ कर गांजे के बाल सुधार गृह में लाने के बारे में पता लगा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर