[ad_1]

ऊना, 24 मार्च (हि. स.)। ऊना मुख्यालय के साथ सटे झलेड़ा कस्बा में जगदंबे एग्रो इंडस्ट्री में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर ट्रैक्टर के बडे छह टायर, ट्रक के चार टायर, हिल्टी, इनवर्टर बैटरी, डीवीआर ले उड़े है। चोरी हुए सामान की कीमत 2.69 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने उद्योग के मालिक अनिल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि बीती रात इसने अपने उद्योग को रात साढे सात बजे बंद किया था। सुबह जब वह वहां पहुंचा तो शौरुम का शटर आधा खुला हुआ था और ताले कटे हुए थे। जब अंदर जाकर जांच की गई तो ट्रैक्टर के बड़े छह टायर जिनकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बनती है, चोरी हो चुके थे। वहीं 81 हजार रुपए कीमत के ट्रक के चार टायर, 15 हजार रुपए कीमत की मोटर थ्री स्टार, 55 रुपए की पांच किलोग्राम की हिल्टी मशीन, 15 रुपए कीमत का इनर्वटर, 35 हजार रुपए कीमत का डीवीआर 16 चैनल चोरी हो चुके थे।
सूचना मिलने के बाद ऊना पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर आगामी जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने झलेड़ा कस्बा के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की है।
उधर, एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील