[ad_1]


अररिया, 22 मार्च(हि.स.)।
फारबिसगंज में दुकान में सेंधमारी कर चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।आए दिन अज्ञात चोर रात के अंधेरे में दुकान का टीन को काटकर दुकान में रखे समानों के साथ नगद राशि की चोरी कर ले रहे हैं।
इसी कड़ी में शहर के कोठीहाट चौक वार्ड नंबर 17 में बीती देर रात्रि अज्ञात चोरों ने उमाशंकर चौधरी की अफशरा स्टेशनरी और दूध भंडार नामक प्रतिष्ठान में दुकान का छत का टीन का चादर काटकर चोरी कर ली।चोरों ने अंदर घुसकर गल्ला में रखे लगभग 15 हजार रूपये नगदी और फ्रिज से लगभग 2 हजार रूपये का आइसक्रीम चोरी कर लिया।
मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार उमाशंकर चौधरी ने फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वही पीड़ित दुकानदार उमाशंकर चौधरी ने कहा बीती रात्रि हल्की-हल्की बारिश हो रही थी।सब दिन की तरह दुकान बंद करके बगल में ही घर चले गए। सुबह दुकान खोलते ही नजर छत के तरफ गया तो पाया कि छत का टीन कटा हुआ था और काउंटर के गल्ले में रखे रूपये सब गायब थे।
सूचना मिलने पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, वार्ड पार्षद संजय रजक, कमल किशोर भगत उर्फ के.के. बाबू, उत्सव देव मौके पर पहुंचे।सूचना मिलने पर फारबिसगंज थाना से भी दरोगा पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए तफ्तीश में जुट गई।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल