Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 22 मार्च (हि.स.)। 37 दिन पहले दातासिंहवाला बार्डर से गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं अक्षय नरवाल, प्रवीन मदीना, विरेंद्र कोयल के जमानत पर रिहा होने के बाद शुक्रवार को जिले भर के किसानों, ट्रैक्टर ट्रालियों के काफिले के साथ खटकड़ टोल पर पहुंचे। यहां पर तीनों किसान नेताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद ट्रैक्टरों, गाडिय़ों के काफिले के साथ किसान ललितखेड़ा पहुंचे और यहां से भैरोखेड़ा, निजामपुर, भावड़, घड़वाल, कोहला, बनवासा, कहलापा के बाद कथूरा धरने पर काफिला पहुंचा। यहां गांव में चल रहा धरना समाप्त करवाया गया।
किसान नेत्री प्रियंका खरकरामजी, सुशील नरवाल, संदीप चहल ने बताया कि अक्षय, प्रवीन और विरेंद्र को बिना किसी कसूर के 37 दिनों तक जेल के अंदर रखा गया। उन पर गंभीर अपराध की धाराएं लगाई गई। किसानों ने हार नहीं मानी और अपना संघर्ष जारी रखा। प्रशासन से लेकर सरकार और कोर्ट तक की शरण ली। आखिरकार उन्हें जमानत पर बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। किसानों के हकों की लड़ाई लड़ते हुए वह दोबारा से जेल जाने को तैयार हैं लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव