Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 22 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को कोलकाता में आआपा (आम आदमी पार्टी) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
घटना मध्य कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन स्थित राज्य भाजपा मुख्यालय के बाहर हुई। आआपा कार्यकर्ता केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तो पार्टी कार्यालय में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता बाहर आ गए और जवाबी नारे लगाने लगे। तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने बताया कि आआपा के 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि आआपा ने भी जोरासांको पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसकी महिला सदस्यों के साथ छेड़छाड़ की।
हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश /गंगा/संजीव