[ad_1]

कोलकाता, 13 जनवरी (हि.स.)। महानगर कोलकाता सहित पूरे राज्य में मकर संक्रांति के दिन गंगा सागर में पुण्य स्नान से पहले कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दो दिन पहले यह तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक था और महज 48 घंटे के अंदर पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से कोलकाता सहित राज्य के अन्य हिस्से में ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 22.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि शीतलहर चलने की वजह से कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्से में ठंड बढ़ गया है। अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बने होने के कारण और अधिक ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले हफ्ते के अंत तक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश /गंगा
[ad_2]