[ad_1]



पूर्वी चंपारण,22 मार्च(हि.स.)। जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को बिहार दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गांधी मैदान में जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कर किया।
मैराथन दौड़ 5 किलोमीटर के लिए निर्धारित था। जो गांधी मैदान से शुरू होकर बलुआ चौक राजा बाजार होते हुए चांदमारी चौक तक गया और फिर वहां से वापस गांधी मैदान लौटा। दो हिस्सो पुरूष और महिला प्रतिभागियो के लिए आयोजित मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया। मैराथन में पुरुष और महिला दोनों ही श्रेणी में एक से 10 नंबर तक स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश