Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सोलन, 09 जनवरी ( हि.स.) । जिले के तहत नालागढ़ में मंगलवार को पुलिस थाना मानपुरा के एसएचओ को विजिलेंस ने रिश्वत के 20 हज़ार रुपए सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।
हिरासत में लिए गए एसएचओ ललित कुमार पुलिस जिला बददी के तहत मानपुरा थाना में तैनात है ।
एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा विजिलेंस को शिकायत दी गई थी कि उक्त एसएचओ एक आपराधिक मामले को रफा दफा करने के एवज़ में बीस हजार रुपए की मांग कर रहा है।
इस शिकायत के आधार पर डी एस पी विजिलेंस बद्दी प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर एसएचओ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया । जिसमें वह फंस भी गया । मंगलवार शाम को मानपुरा पुलिस थाने में ही शिकायत कर्ता रिश्वत देने के लिए पहुंचा और उसी समय घात लगाए बैठे विजिलेंस अधिकारियों ने थाना परिसर में ही एसएचओ ललित कुमार को पैसों के साथ धर दबोचा ।
डीएसपी प्रतिभा चौहान के अनुसार आरोपी एसएचओ के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / संदीप/सुनील
[ad_2]
Source link