Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 21 मार्च (हि.स.)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा लोकतंत्र में मतदान की भुमिका पर कार्यशाला का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज चांडक ने बताया कि स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र हेतू निश्चित समयांतराल पर जितने आवश्यक चुनाव हैं उतना ही जरूरी मतदान प्रतिशतता हैं।
इस हेतू पिछले विधानसभा चुनाव की भांति इस बार भी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों विभिन्न मतदान जागरूकता अभियान के साथ चुनाव के दिन जिला प्रशासन के आग्रह पर मतदान दिवस पर विभिन्न चुनावी बुथों पर वरिष्ठ व दिव्यांग जनों की सहायता हेतू स्वयंसेवियों की ड्यूटी लगेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील/सुनील