[ad_1]

नाहन, 03 मार्च (हि.स.)। सिरमौर में लगातार हो रही भरी वर्षा के चलते गिरी नदी का जल स्तर बहुत बढ़ गया है और नदी के आरपार जाने के लिए रेणुका क्षेत्र के सियुं में लोग रजु मार्ग तार झूले की मदद ले रहे हैं जोकि इस समय जोखिम भरा भी है। स्थानीय लोगो ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते गिरी नदी में बहुत पानी आ गया है और इससे उनको आने जाने में भी कठिनाई हो रही है।
स्थानीय विजय कुमार ने बताया कि शनिवार से लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके चलते गिरी नदी में बहुत पानी बढ़ गया है। जिसके चलते ग्रामीण को आरपार जाने के लिए तारों झूले का सहारा लेना पड़ रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील