[ad_1]

मीरजापुर, 19 मार्च (हि.स.)। कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नटवा चौकी के समीप चेकिंग के दौरान मंगलवार को पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपित की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
थाना क्षेत्र के हथिया फाटक निवासी किशन कुमार बिंद पुत्र अर्जुन बिंद को पुलिसने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पास से दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। कडाई से पूछताछ करने पर उसकी निशादेही पर अन्य दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में कटरा कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को जेल भेजा गया।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/बृजनंदन