Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]













-शहीदी दिवस कार्यक्रम में गांव हरनौला पहुंचे डॉ. सुशील गुप्ता
-बहुजन समाज के नेता और रादौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहित ईशु आआपा में हुए शामिल
यमुनानगर, 17 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आआपा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता रविवार को रादौर के गांव हरनौला में शहीदी दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। अंबेडकर युवा मंच, हरियाणा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बहुजन समाज के नेता और रादौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहित ईशु अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए सैंकड़ों वर्षों की लड़ाई लड़ी गई।उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए देश के संविधान को बनाया गया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार बाबा साहेब के संविधान को तोड़ने में लगी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर चुनाव आयोग को कमजोर करने में लगी है। चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव को पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना। कुरुक्षेत्र में धर्म और अधर्म की लड़ाई है। कुरुक्षेत्र की जीत से प्रदेश में नए युग का उदय होगा। श्रीकृष्ण भगवान का आशीर्वाद हमारे साथ है। इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव