Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– काउंसिल ऑफ यूरोपियन यूनियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स इन इंडिया द्वारा ‘अनलॉकिंग गुजरात एंड यूरोपियन यूनियन’ विषय पर आयोजित हुआ सेमिनार
गांधीनगर, 11 जनवरी (हि.स.)। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के दूसरे दिन गुरुवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में काउंसिल ऑफ यूरोपियन यूनियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स इन इंडिया (ईयू चैम्बर्स) की ओर से ‘अनलॉकिंग गुजरात एंड यूरोपियन यूनियन’ विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ।
इस सेमिनार में भारत में स्लोवेनिया की राजदूत मटेजा वोडेब घोष ने भारत और स्लोवेनिया को बरसों से एक-दूसरे का भागीदार बताते हुए कहा कि भारत स्लोवेनिया के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्र है। भारत और स्लोवेनिया के बीच रोबोटिक्स, ग्रीन हाइड्रोजन और रिन्यूएबल एनर्जी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन, ऑटोमोबाइल के घटक, केमिकल और फार्मास्युटिकल्स सहित कई क्षेत्रों में सहयोग है। उन्होंने गुजरात के आतिथ्य से प्रभावित होने का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और गुजरात के आतिथ्य गुण अनुकरणीय हैं। सेमिनार में उपस्थित न्यूक्लियन रिसर्च प्रा. लि. और द काउंसिल ऑफ ईयू चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स इन इंडिया के चेयरमैन रॉबिन बेनर्जी ने गुजरात में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास की प्रशंसा की। उन्होंने विश्व के विकास के नक्शे में यूरोपियन यूनियन के स्थान और भारत के विकास में गुजरात के योगदान के स्थान को एक समान बताया। लिसेगा इंडिया प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक अमिताभ आनंद ने गुजरात के सिंगल विंडो सिस्टम के बारे में कहा कि, गुजरात में उनकी कंपनी केवल 9 महीने में ही ऑपरेशनल मोड में आ गई थी। उन्होंने गुजरात में निवेश करने पर बहुत ही संतुष्ट होने का भाव व्यक्त किया।
एएसई टेक्नोलॉजी ग्रुप और कानथर्म प्रा. लि. की प्रतिनिधि डॉ. जुडिता लेटिमोविये ने कहा कि, पौलेंड की अनेक कंपनियां दशकों से गुजरात के साथ सफलतापूर्वक काम कर रही है। जिसमें अहमदाबाद और जामनगर में विनिर्माण इकाइयां वाली पौलेंड की कंपनियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात वास्तव में ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ है और राज्य के साथ भागीदारी से हम प्रसन्न हैं। डिओलियो इंडिया प्रा. लि., स्पेन के शिलादित्य सारंगी ने गुजरात में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में मौजूद अपार अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से हमारे विभिन्न ब्रांड यहां कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात द्वारा दिए गए विशाल अवसरों ने हमें और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निर्माण प्रक्रिया के लिए प्रोत्साहित किया है।
फिलिप्स इंडिया प्रा. लि. के वाइस प्रेसिडेंट और भारत में काउंसिल ऑफ ईयू चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स इन इंडिया के अध्यक्ष पीयूष कौशिक ने कहा कि गुजरात के विकास को देखते हुए हाल ही में नीदरलैंड की 45 से अधिक कंपनियों ने गुजरात के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। गुजरात के सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम के कारण जमीन हासिल करने से लेकर उत्पादन शुरू करने तक अनेक चरणों में बहुत ही आसानी का अनुभव हुआ है। इंडस फाइनेंस लि. के प्रेसिडेंट के.वी. बाला ने यूरोपियन यूनियन और गुजरात के बीच साम्यता बताते हुए कहा कि दोनों बहुत ही प्रगतिशील हैं, जहां आर्थिक मूल्यों और सांस्कृतिक विविधता में साम्यता देखने को मिलती है। फिनलैंड की एल्टेट इंडिया ट्रांसपोर्ट पैकेजिंग कंपनी प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक एस. वेंकटेश ने कहा कि इकोफ्रेंडली पैकेजिंग के क्षेत्र में गुजरात में विशाल अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वे गुजरात के बिजनेस फ्रेंडली वातावरण से काफी खुश हैं। सेमिनार के अंत में सवाल-जवाब के जरिए युवाओं में कौशल वर्धन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण बनाने के कदम और अनुसंधान और विकास में संभावित परिवर्तनों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/प्रभात
[ad_2]