[ad_1]

एक आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला
चंडीगढ़, 16 मार्च (हि.स.)। प्रदेश सरकार ने एक आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। वर्ष 2004 बैच के आईएएस अधिकारी ए. श्रीनिवास को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास फरीदाबाद विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और गुरुग्राम विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का प्रभार भी रहेगा।
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक एचसीएस अधिकारियों में 2002 बैच के अधिकारी महावीर प्रसाद को महेंद्रगढ़ नगर परिषद आयुक्त के साथ जिला परिषद महेंद्रगढ़ सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रदीप अहलावत का तबादला उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक से एमडी शुगरमिल पलवल किया गया है। नवदीप सिंह को संयुक्त सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से बदलकर उच्चतर शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक लगाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/वीरेन्द्र