[ad_1]

अहमदाबाद, 8 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2024 के अंतर्गत सोमवार को गुजरात यात्रा पर पधारे तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्टा का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर ऊष्मापूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक समूहों द्वारा गुजरात की सांस्कृतिक झांकी प्रस्तुत कर तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति का स्वागत-सत्कार किया गया।
इस अवसर पर अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन, राज्य के मुख्य सचिव राज कुमार, राज्य पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त जी. एस. मलिक, विदेश मंत्रालय के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल अंशुमन गौर, राज्य के चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर ज्वलंत त्रिवेदी, जिला कलेक्टर प्रवीणा डी. के. सहित उच्चाधिकारियों ने भी उपस्थित रह कर तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति का स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/प्रभात
[ad_2]
Source link