Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

इंफाल, 8 जनवरी (हि.स.)। भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मणिपुर के शहर मोरेह में रविवार रात से सुरक्षा बलों और सशस्त्र उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई है। सुरक्षा बलों के बैरक पर बम से भी हमला किया गया है।
मणिपुर पुलिस के अनौपचारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार रात से ही शुरू हुई गोलीबारी रुक-रुककर होने की खबरें हैं। सोमवार सुबह भी मोरेह के वार्ड नंबर 8 में गश्त लगा रहे सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। इसके साथ ही मोरेह शहर के वार्ड नंबर 7 और 9 में भी सुरक्षा बलों और सशस्त्र आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी की सूचना मिली है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात आतंकियों ने मोरेह में सुरक्षाबलों की बैरक पर बम से हमला किया था। यहां देर रात तक गोलियां चलती रहीं। मोरेह में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही है। इस गोलीबारी की घटना से पूरे मोरेह शहर में दहशत का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि बीती 2 जनवरी को हमलावरों ने आरपीजी वाहनों को उस समय निशाना बनाया था, जब पुलिस और कमांडो म्यांमार के निकट सीमावर्ती शहर मोरेह के रास्ते पर जा रहे थे। इससे पहले 30 दिसंबर और 1 जनवरी को भी मोरेह में गोलीबारी की दो घटनाएं सामने आई थीं। इस गोलीबारी की घटनाओं में कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 2 जनवरी को इन हमलों के पीछे म्यांमार की ओर से विदेशी मशीनरी के शामिल होने का संदेह जताया था। बीरेन सिंह ने दावा किया था कि म्यांमार की ओर से विदेशी कुकी नेशनल आर्मी (केएनए-बी) मोरेह में हमलों में शामिल हो सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद/सुनील
[ad_2]
Source link