[ad_1]


भागलपुर, 14 मार्च (हि.स.)। जिले के कहलगांव डीएसपी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते 13 मार्च को समय करीब 12 बजे रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि ग्राम रमजानीपुर एनएच 80 पर अपाची मोटर साईकिल सवार तीन व्यक्ति द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक पिकअप चालक को कब्जे में लेकर पिकअप को चोरी के नियत से बटेश्वर स्थान के रास्ते पीरपैंती की ओर भागा है।
उक्त सुचना के आलोक में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा छापमारी करते हुए घटना कर रहे दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाए अभियुक्तों के पास से लुटा हुआ पिकअप, अपराधी द्वारा कांड में प्रयुक्त 02 मोबाईल एवं पिकअप चालक से लुटा हुआ 2300 रुपया बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में भादो मंडल उर्फ सुनील और मिथुन कुमार शामिल है। पुलिस अधीक्षक (नगर) भागलपुर की निगरानी में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल में राजेश कुमार यादव थानाध्यक्ष शिवनारायणपुर, नीरज कुमार थानाध्यक्ष पीरपैंती थाना, आलोक कुमार थानाध्यक्ष बाखरपुर, मुकेश कुमार थानाध्यक्ष बुद्धचक, शैलेश कुमार थानाध्यक्ष एकचारी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय