[ad_1]

भरतपुर, 13 मार्च(हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक सम्पत्ति रखने के मामले में बुधवार सुबह दौसा जिले में एक डॉक्टर के यहां छापा मारा। दौसा के डाक्टर द्वारा भरतपुर में भी कुछ जगहों पर पैसे के निवेश करने की सूचना के बाद वहां भी एसीबी की एक टीम द्वारा सर्च कार्रवाई की गई।
एसीबी की एक टीम द्वारा बुधवार सुबह दौसा जिले के महुवा में सरकारी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर दिनेश कुमार मीणा के यहां छापा मारा गया। एसीबी के एडिशनल एसपी ललित कुमार ने बताया कि डॉक्टर दिनेश मीणा के महुवा स्थित तीन ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में महुवा स्थित सरकारी आवास सहित दो ठिकानों पर और उसके गांव में सर्च अभियान चलाया गया। कार्रवाई जारी है। इधर बताया गया कि जिले में सिलिकोसिस के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले में भी कुछ माह पूर्व डॉक्टर दिनेश मीणा को विभाग की ओर से एपीओ किया गया था, लेकिन अभी दो दिन पहले ही सोमवार को कोर्ट स्टे के बाद दिनेश मीणा ने फिर से महुवा अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (फिजिशियन) के पर कार्यभार ग्रहण किया था।
हिन्दुस्थान समाचार/भरतपुर/संदीप