Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हिसार, 12 मार्च (हि.स.)। हाल में सिवानी में हुई द्वितीय सब जूनियर (बॉयज एवं गर्ल्स) हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लीडिंग बॉक्सिंग अकादमी हिसार के चार मुक्केबाजों ने भाग लिया। सभी का अच्छा प्रदर्शन रहा। इनमें से दो मुक्केबाजों दिव्या ने रजत पदक व हंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त करके अपना, अपने माता-पिता और गुरु के साथ-साथ हिसार जिले का भी नाम रोशन किया।
लीडिंग बॉक्सिंग अकादमी के बॉक्सिंग कोच सतीश जांगड़ा ने मंगलवार काे बताया कि ओलंपियन अर्जुन अवार्डी डीएसपी जयभगवान ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से हरियाणा के सभी युवाओं विशेष कर खिलाड़ियों को संदेश दिया है कि नशा मुक्त रहने में किसी भी तरह का खेल रामबाण औषधि का काम करता है। युवाओं को हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए, तभी उनका सुनहरा भविष्य सुरक्षित है। इस मौके पर बॉक्सिंग कोच सतीश जांगड़ा ने दोनों विजेताओं व उनके माता-पिता को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कोच सतीश जांगड़ा ने कहा कि आज के तनावग्रस्त जीवन शैली में खेल का मैदान एक ऐसी जगह है, जो तनाव मुक्त रखने में कारगर साबित होता है। किसी भी तरह का तनाव दूर करने के लिए किसी भी तरह का खेल, हर तरह का तनाव दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव