[ad_1]








मोरीगांव (असम), 12 मार्च (हि.स.)। मोरीगांव जिले के मिकिरभेटा के शिलपुखरी इलाके में स्थित नामघर (पूजा स्थल) में आग लगने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आज बताया कि बीती रात हमें सूचना मिली की मिकिरभेटा थाना अंतर्गत शिलपुखरी इलाके के नामघर में आचानक आग लग गई।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल छिड़ककर नामघर में आग लगाया गया है। हालांकि, समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग की वजह से नामघर का प्रवेश द्वार के पास का काफी हिस्सा जल गया।
घटना की जानकारी लेने के लिए मंगलवार सुबह मोरीगांव जिला आयुक्त और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। वहीं जिला आयुक्त और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि नामघर में आग लगाने वाले आरोपितों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद