Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 12 मार्च (हि.स.)। साइबर ठगों ने ट्रेडिंग सीखाने के लिए इंस्टीटयूशनल अकाउंट खोलकर कांगड़ा के एक व्यक्ति को 10 लाख से अधिक की चपत लगाई है। ठगी का एहसास होने पर व्यक्ति ने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा निवासी एक व्यक्ति जो कि पहले भी ट्रेडिंग कर रहा था। जब उसने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेडिंग की ट्रेनिंग के लिए लिंक खोले तो वह शातिरों के जाल में फंस गया। पहले व्यक्ति अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ट्रेडिंग कर रहा था, लेकिन ज्यादा मुनाफे के चक्कर में वह शातिरों में चुंगल में फंस गया। जिस पर शातिरों ने ट्रेडिंग सीखाने के लिए उसका फर्जी इंस्टीटयूशनल अकाउंट खोल दिया। जिसमें शातिरों द्वारा उसे लगातार पैसा डालने का दबाव बनाया जा रहा था और ज्यादा मुनाफा होने की बात कही जा रही थी। जिसके चलते व्यक्ति दिसंबर माह से शातिरों द्वारा बनाए गए फर्जी खाते में पैसे जमा करवा रहा था।
दिसंबर से लेकर अब तक करीब पांच ट्रांजेक्शन के माध्यम से कांगड़ा निवासी व्यक्ति 10 लाख 61 हजार रुपये जमा करवा दिए। पैसे जमा करवाने के बावजूद कोई मुनाफा न होने पर व्यक्ति को ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।
उधर, साईबर क्राईम थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र
/सुनील