Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नगांव (असम), 12 मार्च (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत रोहा के नामगांव में आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर एक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सुबह नौ लोग नगांव के कामपुर थाना क्षेत्र के धारामुख से मायांग में एक टेंपो से जा रहे थे। इसी दौरान नामगांव में सड़क के किनारे खड़ी एक नाइट सुपर बस से टेंपो टकरा गया। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सभी घायलों को मोरीगांव सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
इस बीच, गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी रेफर किया गया है। मृतका की पहचान राबिया खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद