[ad_1]

गुवाहाटी, 12 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. सुजॉय लाल थाओसेन को असम राज्य लोक सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त के रूप में पद की शपथ दिलाई।
इससे पहले, असम सरकार के मुख्य सचिव पबन कुमार बरठाकुर ने समारोह की कार्यवाही शुरू करने के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी।
शपथ ग्रहण समारोह में ऊर्जा मंत्री नंदिता गार्लोसा, डीजीपी जीपी सिंह, असम के राज्यपाल के आयुक्त और सचिव एसएस मीनाक्षी सुंदरम, जीएडी के आयुक्त और सचिव एमएस मणिवन्नन, पूर्व डीजीपी भास्कर ज्योति महंत, अतिरिक्त डीजीपी हिरेन नाथ सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और डॉ. सुजॉय लाल थाओसेन के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद