Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
उधमपुर, 12 मार्च (हि.स.)। उधमपुर से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित रेंबल थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते गरनेई में एक बाइक व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार गत देर रात्रि को एक बाइक नंबर (डी.एल,9,एस.पी.एफ-1630) पर तीन युवक सवार होकर जम्मू की ओर जा रहे थी कि जैसे ही गरनेई के पास पहुंचे की विपरीत दिशा गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक नंबर (जे.के,02,पी-5504) द्वारा उन्हें टक्कर मार दी जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इसकी जानकारी रेंबल पुलिस को लगते वह तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायलों को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया, जहां पर डाॅक्टरों ने दो को मृत लाया घोषित कर दिया जबकि तीसरे को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उसे जम्मू मेडीकल काॅलेज के लिए रैफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीनों मृतक युवकों की पहचान विमल कुमार पुत्र रामनाथ निवासी भाला प्रेमनगर, डोडा, अब्दुल अजीज पुत्र चिनिज निवासी डोडा, मुशविर हुसैन पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी गोंडा, डोडा के रूप में की गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश /बलवान