Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



गुवाहाटी (असम), 11 मार्च (हि.स.)। असम पुलिस क्रीड़ा उत्सव के दौरान पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कबड्डी फाइनल आज प्रथम असम कमांडो बटालियन खेल मैदान, मांदाकाटा में खेला गया। पुरुष वर्ग के लिए खिताबी मुकाबला 12वीं एपीबीएन, जामुगुरीहाट और 14वीं एपीबीएन, दौलासाल के बीच खेला गया। जहां, 12वीं एपीबीएन चैंपियन बनी।
महिला वर्ग में 5वीं असम पुलिस कमांडो बटालियन 22वीं एपीबीएन को हराकर चैंपियनशिप जीती। इस अवसर पर सीआईडी के एडीजीपी एमपी गुप्ता ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरित किये।
गौरतलब है कि पुरस्कार वितरण समारोह में हाल ही में नागपुर में संपन्न अखिल भारतीय पुलिस खेलों (वॉलीबॉल क्लस्टर) में कई पदक जीतकर असम पुलिस का नाम रोशन करने वाले असम पुलिस ”सेपक टकराव” और टेबल टेनिस खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
टेबल टेनिस में 04 पदक जीते एपीएस अधिकारी डीएसपी बीरदिए बोड़ो ने दो व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते और टीम स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते। असम पुलिस की नवगठित सेपक टकराव टीम ने नागपुर में तीन कांस्य पदक जीते।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद