[ad_1]

हुगली, 11 मार्च (हि.स.)। हुगली जिले के डानकुनी एक निर्माण कंपनी पर पर्यावरण कानूनों की अनदेखी कर एक तालाब को भरने का आरोप लगा है। डानकुनी नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 में दक्षिण सुभाषपल्ली में दुर्गापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मुगला मौजा की जमीन की प्रकृति बदलने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने प्रशासन से शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी, भूमि एवं भू-राजस्व विभाग, डानकुनी नगरपालिका और डानकुनी थाने में भाजपा की ओर से शिकायत की गई थी लेकिन इसके बावजूद भी जलाशय को भर दिया गया। इलाके के भाजपा नेता सुकांत माझी ने इलाके में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से जलाशय के भरे जाने के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं।
सुकांत माझी का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी तालाब को भर दिया गया। जलाशय को पुनः उसकी पूर्व स्थिति में लाना होगा। फिलहाल बैनर पोस्टर के माध्यम से इलाके के लोगों को जगाया जा रहा है। यदि जलाशय को उसके पूर्व की स्थिति में नहीं लाया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा