Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
बांदा, 11 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय ग्रामीण शहरी आजीविका का मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों, लखपति दीदियों, ड्रोन दीदी का सम्मान समारोह एवं समूह सदस्यों को रिवाल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकिज की धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरित प्रधानमन्त्री के द्वारा नई दिल्ली से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण सुना गया। उक्त कार्यक्रम जनपद के 272 स्थानों में कुल 13238 महिलाओं ने भाग लेकर सुना। जिसमें जिला कलेक्ट्रेट,ब्लॉक सभागर, संकुल संघ कार्यालय, ग्राम संगठन कार्यालय आदि जगहों पर लाइव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम में 10 लखपति महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रभा, कमलेश, कमला, सूरजकली, विनिता आदि महिलाओं शामिल है। इस मौके पर उपयुक्त स्वत रोजगार प्रेम नाथ यादव ने आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही समूह सदस्य द्वारा किये जा रहे क्रियाकलापों के बारे में विस्तार बताया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जिला मिशन प्रबंधक शालिनी जैन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह के द्वारा किए जा रहे हैं क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी। इसमें टेक होम राशन प्लांट, शहद उत्पादन,साबुन तेल निर्माण, आजीविका एक्सप्रेस के अंतर्गत गाड़ी, ई-रिक्शा एवं अन्य आजीविका गतिविधियां राशन कोटे का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिला द्वारा किया जा रहा है के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में वेद प्रकाश मौर्य मुख्य विकास अधिकारी, स्वर्ण सिंह सोनू ब्लॉक प्रमुख बडोखर खुर्द, प्रेम नाथ यादव उपाउक्त स्वत रोजगार,आजीविका मिशन की जिला प्रबन्धक शालिनी जैन, राकेश सोनकर, धर्मेंद्र जायसवाल, प्रवीन कंचनी, सुनील सिंह सहित ब्लॉक प्रबन्धक बृजेश, प्रभात, राकेश मिश्रा, सतीश, रितेश सहित समूह की सद्स्य कमलेश, प्रभा, ममता आदि उपस्थित रही।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/मोहित