Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दरंग (असम), 11 मार्च (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव में दरंग-उदालगुड़ी लोकसभा सीट से भाजपा के गठबंधन उम्मीदवार दिलीप सैकिया के जीतने की पूरी उम्मीद है। यहां तक कि निर्वाचन क्षेत्र में विपक्षी एकता के साझा उम्मीदवार का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन उम्मीदवार दिलीप सैकिया निश्चित ही चुनाव जीतेंगे। उपरोक्त टिप्पणी सिपाझार के भाजपा विधायक परमानंद राजबंशी ने की है।
विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सांसद दिलीप सैकिया के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेते हुए कहा कि रिंग रोड, मंगलदोई बाईपास, रेल लिंक, नरेंगी-कुरुवा पुल आदि योजनाएं सिपाझार के लोगों की मांग है। इसलिए आने वाले दिनों में भाजपा सांसदों की जीत बहुत जरूरी है। इस बात को स्थानीय लोग भी भली-भांति समझते हैं। यही कारण है कि दरंग-उदालगुड़ी लोकसभा क्षेत्र से दिलीप सैकिया की जीत सुनिश्चित है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद