Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हल्द्वानी, 10 मार्च (हि.स.)। नैनीताल पुलिस ने आज बड़े सट्टे का खेल पकड़ा है। पुलिस ने इन पांच सटोरियों से 15 लाख रुपये, मोाबइल सहित अन्य बरामद किया है।
आज एसपी सिटी प्रकाश चंद्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 15 लाख की नकदी, 11 मोबाइल और पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मंगल पड़ाव में आरोपितों का मैच फिक्सिंग के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन से सट्टे का कारोबार चल रहा था,जो एक घर से संचालित हो रहा था।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्रा ने बताया कि पुलिस ने विशाल गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता 20 वर्ष निवासी गली नं. 9 रामपुर रोड हल्द्वानी के कब्जे से कुल 230000/ रुपये नकद एवं 02 मोबाइल फोन, रोहित गुप्ता पुत्र धर्मपाल गुप्ता 22 वर्ष निवासी धानमिल बरेली रोड हल्द्वानी के कब्जे से कुल 170000/ रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन, मनोज कुमार गुप्ता पुत्र गंगा शरण गुप्ता 43 वर्ष निवासी रामपुर रोड गली नं. 9 हल्द्वानी जिला नैनीताल के कब्जे से कुल 8 लाख 1640 रुपये नगद एवं 06 मोबाइल फोन भिन्न कम्पनी एक ब्राउन लेदर बैग के अन्दर 03 सट्टा रजिस्टर 03 पैन, 01 कैलकुलेटर (सट्टा सरगना), अभिषेक अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र 40 वर्ष सतीष कलौनी हीरानगर, हल्द्वानी के कब्जे से कुल 50000 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन फोन एक बैग के अन्दर 01 एसीईआर कम्पनी का लैपटॉप व चार्जर और मो. कामिल पुत्र नाजिम खां 40 वर्ष, निवासी लान 18 लाल स्कूल के पास थाना बनभूलपुरा वर्ष के कब्जे से कुल 250000 / रुपये नकद और एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज