[ad_1]

श्योपुर, 09 मार्च (हि.स.)। श्योपुर-आवदा रोड पर बीती रात एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारसिल्ला गांव निवासी किशन आदिवासी अपने साथी रोहित के साथ शुक्रवार की रात श्योपुर-आवदा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान आवदा बांध पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें किशन आदिवासी की मौके पर मौत हो गई जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। आवदा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक श्यामवीर यादव बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मर्ग कायम कर लिया गया है। शनिवार को सुबह मृतक का अंत:परीक्षण कराया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश