[ad_1]

धुबड़ी (असम), 05 मार्च (हि.स.)। धुबड़ी जिलांतर्गत चापर में बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। चापर अस्पताल से एक ग्लैमर बाइक (एएस-15एन-4626) की चोरी हो गई।
स्थानीय लोगों ने आज बताया है कि बाइक चोरों के उत्पात से पूरे चापर बाजार की आम जनता बेहद परेशान हैं। चापर अस्पताल से बाइक लगातार चोरी हो रही हैं। बाइक चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
बाइक के मालिक ने चापर थाने में चोरी की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद