Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 07 मार्च (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। केरल में चार बार मुख्यमंत्री रहे के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) में शामिल हो गई है। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। पद्मजा वेणुगोपाल बीते कुछ समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही थी। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वो पार्टी छोड़ सकती हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद पद्मजा वेणुगोपाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/जितेन्द्र