[ad_1]


भागलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। भागलपुर आदमपुर चौक स्थित नवयुग विद्यालय के समीप जोगसर थाने की पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर एक निजी मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है।
गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने मकान में छापेमारी की। इस दौरान गोदरेज में अलग-अलग ब्रांड के 100 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया। बताया जा रहा है की होली में खपाने के लिए यह शराब मंगाई गई थी। पुलिस ने मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय