[ad_1]

धर्मशाला , 07 जनवरी (हि.स.)। उदय गद्दी समाज सेवा समिति ने धर्मशाला में परिवार मिलन समारोह का आयोजन कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। समिति आने वाले समय में धर्मशाला में जनजातीय अध्ययन केंद्र स्थापित करेगी। जिसमे छात्र यहां रहकर जनजातीय संस्कृति के बारे में शोध कर सकें। इसके अलावा समिति द्वारा एक बड़े म्यूजियम का निर्माण करने का भी अहम निर्णय लिया गया जिससे आने वाली पीढियों को पूर्व में प्रयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं और पहनावे सहित गद्दी समुदाय के कलचर से जुड़े हर विषय का आसानी से ज्ञान हो सके।
इसके अलावा इस पहाड़ी व जनजातीय संस्कृति को आमजन भी समझ सके इसके लिए विशेष योजना के साथ म्यूजियम की स्थापना की जाएगी। धर्मशाला के एक निजी होटल में हुई बैठक में समिति सदस्यों ने बड़ी संख्या में परिवार सहित भाग लिया।
परिवार मिलन समारोह में समिति की आगामी योजनाओं के बारे भी चर्चा की गई। समिति द्वारा आगामी समय में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने की योजना भी बनाई गई।
वहीं कार्यक्रम में लोक गायक एंव समिति के संस्थापक सदस्य सुनील राणा ने लोक गीतों के माध्यम से खूब समा बांधा।
उदय गद्दी समाज सेवा समिति अध्यक्ष के सुभाष चंद की मौजूदगी में आयोजित समारोह में राजिंन्द्र कुमार उपाध्यक्ष, भरत जरियल महासचिव, किशोरी लाल सह सचिव, सरोज बरसेन कोषाध्यक्ष व प्रमोद सिंह मीडिया प्रभारी प्रमुख के रूप से शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र
[ad_2]
Source link