Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अलीपुरद्वार, 07 मार्च (हि.स.)। जिले के मदारीहाट इलाके में जंगल से लापता एक महिला सिविक वालंटियर का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृत सिविक वालंटियर का नाम अनीशा किंडो है। वह मदारीहाट पुलिस थाने में सिविक वालंटियर के रूप में कार्यरत थी। मृत महिला मदारीहाट के गेरगेंडा चाय बागान की निवासी थी।
परिवार सूत्रों के अनुसार, अनीशा मंगलवार को घर से निकली थी। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बुधवार को मदारीहाट पुलिस ने लंकापाड़ा इलाके के जंगल से उसका शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया। मृत सिविक वालंटियर के शव को मदारीहाट पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा