[ad_1]

कोलकाता, 06 जनवरी (हि.स.)। इस साल माध्यमिक परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड देने की तिथि की घोषणा बोर्ड की तरफ से कर दी गयी है। पश्चिमबंग मध्यशिक्षा पर्षद के अनुसार, 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक स्कूलों के प्रतिनिधि बोर्ड के विभिन्न कैंप कार्यालयों से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे जबकि छात्र 24 जनवरी से अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
बोर्ड सूत्रों के अनुसार, अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो उसे 29 जनवरी तक सुधार लेना होगा। यह भी जानकारी दी गई है कि जो स्कूल बोर्ड द्वारा निर्धारित अगली 10 तिथियों के भीतर एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा
[ad_2]
Source link