[ad_1]

सिलीगुड़ी, 07 मार्च (हि.स.)। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की सिलीगुड़ी यूनिट ने सात करोड़ से अधिक रूपये की सोने के साथ गिरफ्तार दो आरोपित को गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। अदालत में सुनवाई के बाद न्यायधीश ने दोनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया।
दरअसल, बुधवार को सिलीगुड़ी के रास्ते फुलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास से बिहार होते हुए दिल्ली के गुड़गांव में विदेशी सोना की तस्करी होने की सूचना डीआरआई की मिली थी। इसी आधार पर डीआरआई की टीम ने बुधवार शाम को फुलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास पर वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान एक चार पहिया वाहन तेज़ी से निकल गया। इसके बाद डीआरआई टीम ने वाहन का पीछा कर बिहार के अररिया से पकड़ लिया। इसके बाद जब डीआरआई की टीम ने वाहन की तलाशी ली तो 70 पीस सोना का बिस्कुट बरामद हुआ। जिसका वजन 11 किलो 620 ग्राम था। जबकि बरामद सोना का बाजार मूल्य सात करोड़ 54 लाख रुपये आंकी गई है।
सोना से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखने पर डीआरआई की टीम ने मनजीत और अंकित को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित हरियाणा के निवासी है। दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीआरआई की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा