[ad_1]

जोरहाट (असम), 07 मार्च (हि.स.)। जिले के टियोक स्थित मेटेली पथार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी नौ मार्च के कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर आठ मार्च को पहुंच रहे हैं। आठ मार्च को रात्रि विश्राम काजीरंगा नेशनल पार्क में करने के बाद नौ मार्च को टियोक स्थित लाचित मैदाम पहुंचेंगे। काजीरंगा से लाचित मैदाम के स्थायी हेलीपैड पर उतरकर लाचित बरफूकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
वहीं से वर्चुअल माध्यम से शिवसागर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री लखपति बाईदेओ योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान मोदी 5 लाख 75 हजार प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बनाए गए आवासों का उद्घाटन करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद