[ad_1]

सहरसा,06 मार्च (हि.स.)। जन अधिकार पार्टी द्वारा आगामी 9 मार्च को आयोजित पुर्णिया रंगभूमि मैदान मे कोशी सीमांचल की आजादी के लिए आयोजित प्रणाम पुर्णिया महारैली को सफल बनाने के लिए जिला से हजारों जाप कार्यकर्ता भाग लेंगे।
इसके लिए बुधवार को जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन यादव के आवास पर एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमे जिले की प्रमुख कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव शशि यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव,कमलेश्वरी प्रसाद याव,जाप के पुर्व जिला अध्यक्ष जीबु आलम,पुर्व प्रमुख सत्तर कटैया अरविंद यादव,पुर्व मुखिया बरकत अली, जितेंद्र भगत,रोशन सम्राट,गणेश यादव, अरुण, नगर उपाध्यक्ष बच्चन यादव,पप्पू ब्रिगेड के बिक्रम यादव,जाप युवा नेता सुमन कुमार यादव,जाप छात्र बी एन एम यू अध्यक्ष नंदन कुमार पूर्व छात्र जिला अध्यक्ष नरेश निराला, महेश कुमार, मनीष कुमार,जाप छात्र जिला अध्यक्ष शंकर कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय