[ad_1]

रायपुर, 6 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बुधवार को राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय सहित परिवारजन मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद