Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 04 मार्च (हि.स.)। पंजाब विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, कैबिनेट मंत्री और विपक्षी विधायक सभी एक-दूसरे पर निजी हमले करते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तो यहां तक बोल दिया कि उनके पास कांग्रेसियों की फाइलों के ढेर लगे हुए हैं। एक-एक करके सभी की फाइलों को खोला जाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा जब आपस में भिड़ रहे थे तो मान ने उन्हें कहा कि एक तरफ आप गठबंधन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ हमारी बुराई कर रहे हैं। इस मुद्दे पर विवाद बढ़ा तो मान ने बाजवा से कहा कि वह अपनी हाईकमान से कहकर गठबंधन तुड़वा दें। कांग्रेस दिल्ली की सीटों को छोड़ दे हम हरियाणा व गुजरात की सीटें छोड़ देंगे।
मुख्यमंत्री मान ने कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके परिवहन मंत्री रहते हुए एक कांग्रेस नेता के इशारे पर राजस्थान से सरकारी बसों की बॉडियां बनवाई गई। इसकी जांच करवाई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनीत