Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


अवैध शराब और लग्जरी गाड़ियां बरामद
इटावा, 04 मार्च(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना लवेदी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर कंटेनर में क्रॉकरी के पीछे छिपाकर आगरा से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जा रहे चार अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 203 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एक कंटेनर एक टाटा टियागो और एक होंडा सिटी कार बरामद की है। गिरफ्तार शराब तस्करों में एक राजस्थान के भरतपुर का और तीन तस्कर इटावा जनपद के निवासी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बीती देर रात पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी, तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कि ग्राम विधीपुरा व नवादा के बीच मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा कंटेनर से शराब की पेटियां उतारकर चार पहिया वाहनों में रखी जा रही है।
सूचना मिलने के बाद थाना लवेदी पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर छापेमारी कर शराब उतार रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से एक ट्रक कंटेनर, एक टाटा टियागो कार और एक होंडा सिटी कार बरामद हुई। बरामद गाड़ियों की तलाशी लेने पर कंटेनर और गाड़ियों से अलग-अलग ब्रांड की 203 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई।
पुलिस टीम की पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने अपने नाम हिम्मत सिंह पुत्र जतन सिंह निवासी कुम्हारेडी थाना नगर जनपद भरतपुर, विनय पुत्र संजीव सिंह निवासी नवादा खुर्द कला थाना लवेदी जनपद इटावा, नंदकिशोर उर्फ नंदू पुत्र रघुराज सिंह निवासी मुरलीपुर थाना भरथना जनपद इटावा, मोनू तोमर उर्फ राघवेंद्र उर्फ बजरंगी पुत्र रामसजीवन निवासी प्रिंस कॉलोनी उदीमोड थाना बढ़पुरा जनपद इटावा बताया।
गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि हम लोग अवैध अंग्रेजी शराब को आगरा से कम पैसों में खरीदकर बिहार में बेचते हैं, जिसके लिए हम क्रॉकरी के बड़े-बड़े डिब्बों व स्टील के एंगल का प्रयोग करके उसके पीछे अवैध अंग्रेजी शराब को छिपाकर शराब की तस्करी करते हैं। उन्होंने बताया कि आज भी हमने यह कंटेनर आगरा ट्रांसपोर्ट नगर से मुजफ्फरपुर बिहार ले जाने के लिए लोड किया था। कड़ाई से पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि शराब की तस्करी के लिए हम लोग पंकज उर्फ वीरभान एवं दो लोगों के माध्यम से पैसा इकट्ठा करके अवैध अंग्रेजी शराब आगरा निवासी नितिन तिवारी से खरीदते हैं और अधिक दामों पर अन्य राज्यों में बेचकर धन अर्जित करते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/राजेश